Please wait
select city
notifications
Live Tv
Search
तृणमूल के तीन बैंक खातों पर रोक मामले में कलकत्ता हाईकोर्ट सख्त, बैंक से हलफनामा और पुलिस से जांच रिपोर्ट तलब Sudhir wins historic बंगाल की खाड़ी में बन रहा गहरा निम्न दबाव, चार से आठ जुलाई तक दक्षिण बंगाल में भारी बारिश की चेतावनी Sudhir wins historic विधाननगर अस्पताल का नाम बदला, मुख्यमंत्री ने पूर्ववर्ती सरकार की स्वास्थ्य सेवाओं पर उठाए सवाल Sudhir wins historic बंगाल में फिर गहराया बारिश का खतरा, सप्ताहांत में भारी से अति भारी वर्षा की चेतावनी Sudhir wins historic भड़काऊ बयान मामले में दो थानों से तलब किए जाने पर बोले हुमायूं कबीर — 'गिरफ्तार करना है तो कर लें, परवाह नहीं' Sudhir wins historic अंडा फेंकने की घटनाओं पर कलकत्ता हाई कोर्ट सख्त, राज्य सरकार से मांगी विस्तृत रिपोर्ट Sudhir wins historic रामनवमी हिंसा मामले में अपरूपा पोद्दार के पति शाकिर अली गिरफ्तार Sudhir wins historic केंद्रीय मंत्री भूपेंद्र यादव और मुख्यमंत्री शुभेंदु अधिकारी ने बंगाल के विकास से जुड़े मुद्दों पर की चर्चा Sudhir wins historic मुख्यमंत्री की चेतावनी के 12 घंटे के भीतर कार्रवाई, हुमायूं कबीर की सभा के तीन आयोजक गिरफ्तार Sudhir wins historic प्रधानमंत्री मोदी को सेशेल्स का ‘गार्जियन ऑफ द ब्लू होराइजन’ सम्मान Sudhir wins historic

खड़गपुर में पंचायत प्रमुख से मारपीट, कपड़े फाड़े, चेहरे पर कालिख पोती – आरोप पार्टी की ही महिला सदस्यों पर

खड़गपुर में पंचायत प्रमुख से मारपीट, कपड़े फाड़े, चेहरे पर कालिख पोती – आरोप पार्टी की ही महिला सदस्यों पर
 

11 Oct 2025

खड़गपुर में पंचायत प्रमुख से मारपीट, कपड़े फाड़े, चेहरे पर कालिख पोती – आरोप पार्टी की ही महिला सदस्यों पर

पश्चिम मेदिनीपुर जिले के खड़गपुर-दो नंबर ब्लॉक के चांगुअल ग्राम पंचायत कार्यालय में शुक्रवार शाम को सामान्य सभा (जनरल बॉडी मीटिंग) के दौरान भारी हंगामा मच गया। पंचायत की महिला प्रमुख के साथ उन्हीं की पार्टी की पंचायत सदस्याओं द्वारा कथित तौर पर मारपीट, गाली-गलौज और कालिख पोते जाने की घटना से क्षेत्र में सनसनी फैल गई है।

प्राप्त जानकारी के अनुसार, चांगुअल ग्राम पंचायत की बैठक शुरू होने से पहले तृणमूल कांग्रेस की पंचायत सदस्य सुजाता दे ने पंचायत प्रमुख दीपाली सिंह पर आरोप लगाया कि वह उनके इलाके में कोई काम नहीं करने दे रही हैं। इस बात पर दोनों के बीच तीखी बहस शुरू हुई, जो देखते ही देखते हाथापाई में बदल गई।

आरोप है कि पंचायत प्रमुख दीपाली सिंह ने सुजाता दे के साथ मारपीट की और उन पर कालिख फेंकी। इसके विरोध में सुजाता दे अपने समर्थकों और तृणमूल कांग्रेस की महिला कार्यकर्ताओं के साथ पंचायत कार्यालय के गेट पर ताला लगाकर विरोध प्रदर्शन में बैठ गईं। स्थिति उस समय और बिगड़ गई जब कथित तौर पर कुछ महिला कार्यकर्ताओं ने पंचायत कार्यालय में घुसकर प्रमुख दीपाली सिंह के साथ मारपीट की और उनके कपड़े फाड़ दिए।

इस बीच पंचायत प्रमुख दीपाली सिंह ने पलटवार करते हुए कहा कि सुजाता दे ने ही उनके साथ हाथापाई की और उनके चेहरे पर कालिख लगाई। उन्होंने कहा, “विवाद के दौरान सुजाता ने मुझे मारा और मेरे चेहरे पर कालिख लगा दी। यह सब भाजपा की साजिश है।”

वहीं, सुजाता दे का आरोप है कि पंचायत प्रमुख ने खुद उनके साथ दुर्व्यवहार किया और कालिख फेंकी। उन्होंने कहा, “मेरे क्षेत्र में कोई काम नहीं होने दिया जा रहा था। जब मैंने विरोध किया, तो मुझ पर हमला किया गया। दीपाली सिंह ने खुद ही अपने चेहरे पर कालिख पोत ली ताकि झूठा आरोप लगाया जा सके।”

घटना की जानकारी मिलते ही खड़गपुर लोकल थाने की पुलिस और खड़गपुर-दो नंबर ब्लॉक के ज्वाइंट बीडीओ मौके पर पहुंचे। हालांकि, उन्होंने इस मामले में कोई आधिकारिक टिप्पणी नहीं की।

इस घटना के बाद से चांगुअल ग्राम पंचायत क्षेत्र में तनाव का माहौल है। तृणमूल कांग्रेस के भीतर गुटबाजी एक बार फिर खुलेआम सामने आ गई है।
 

Ad Image
Comments

No comments to show. Log in to add some!

Other Relevant Stories


खड़गपुर में पंचायत प्रमुख से मारपीट
खड़गपुर में पंचायत प्रमुख से मारपीट, कपड़े फाड़े, चेहरे पर कालिख पोती – आरोप पार्टी की ही महिला सदस्यों पर





Download The Taaza Tv App Now to Stay Updated on the Latest News!


play store download
app store download
app img


Breaking News